मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: फुलपरास। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर स्थानीय सिसवा बरही दुर्गा मंदिर सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित दुर्गा मंदिरों में शोभा कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सिसवा बरही, हनुमान चौक, कालापट्टी, सिसवार, अमौजा, बेलहा, रामनगर, लौकही, नरहिया और धबही सहित दर्जनों स्थानों पर दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई है।विभिन्न पूजा स्थलों पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू,मंदिरों मे...