मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: मधुबनी। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार शाम पुलिस अफसरों के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने थानाध्यक्षों को दुर्गा पूजा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष को भूमि विवाद के मामले में त्वरित कार्रवाई करने एवं संगठित भू अपराधियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएसपी ने अफसरों को लंबित मामलों का निष्पादन का भी निर्देश दिया है। मीटिंग में शराबबंदी, गश्ती एवं अपराध नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर...