Madhubani News: दुर्गा नर्सिंग होम पहुंची टीम, मकान मिला खाली
मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर। सिविल सर्जन के आदेश पर शनिवार को मां दुर्गा नर्सिंग होम को सील करने पहुंची प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां नर्सिंग होम की जगह खाली मकान मिला। भवन में न तो नर्सिंग होम का बोर्ड था और न ही कोई चिकित्सकीय उपकरण या अन्य सामान। कमरों के दरवाजे खुले थे और पूरा भवन खाली पड़ा था। इसके बाद टीम बिना सील किए ही वापस लौट गई। सील करने की कार्रवाई के लिए अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस बल पहुंचा था। अधिकारियों ने मौके की स्थिति देखने के बाद मकान मालिक संजीव भंडारी से भवन के एग्रीमेंट का कागज मंगवाया। एग्रीमेंट की अवधि 31 अगस्त को समाप्त होने की बात सामने आई। मकान मालिक ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व नर्सिंग होम के सामने हुए हंगामे और किराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.