मधुबनी, नवम्बर 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित काको गांव में घरेलू विवाद के बाद सल्फास खाने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षित कुमार सिंह के पुत्र रमन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच कर विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य जुटाए। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को युवक ने घर में ही सल्फास की गोली खा ली थी। इसकी सूचना मिलने पर चौकीदार की मदद से उसे इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार को आवास पर उसकी मौत हो गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने दोबारा सल्फास खाया था या पहले खाए गए जहर का असर बरकरार रहने के कारण उसकी मौत हुई। इस...