Madhubani News: दीप हाल्ट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत
मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड स्थित दीप हाल्ट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दानापुर से जोगबनी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दीप पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी मिश्री लाल मंडल की पत्नी कर्पूरी देवी के रूप में की गई है। आरपीएफ के अनुसार यह हादसा दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास हुआ। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौतदुर्घटना का विवरण दीप हाल्ट के बुकिंग एजेंट शशि कांत चौधरी ने बताया कि जिस समय दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस हाल्ट से गुजर रही थी, उसी दौरान कर्पूरी देवी रेल लाइन पार करने की कोशिश कर रही थीं। ट्रेन की गति तेज होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.