Madhubani News: दीपों से जगमगा रहा त्रिवेणी संगम
मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। कार्तिक मास के आगमन के साथ ही पिपराघाट स्थित कमला बलान और सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट समेत क्षेत्र के सभी जलीय स्रोतों पर धार्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कल्पवास, कार्तिक स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के क्षेत्रों से संतों एवं श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। संतों के समूह द्वारा संगम तट पर संध्या आरती और दीपदान किए जाने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। आने वाले एक महीने तक संगम तट आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहेगा। हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, तुलसी पूजा और दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.