मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। दीपावली से पहले जिले के जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारना चुनौती बना हुआ है। जिले में करीब 40 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत गंभीर रही है। कहीं भवन जर्जर हैं तो कहीं जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई केंद्रों के भवन इतने खतरनाक स्थिति में हैं कि वहां बच्चों को भेजने को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। दूसरी ओर, सभी केंद्रों को बेहतर बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने के बावजूद भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ सकी है। जर्जर भवन, गिर रहे छत के प्लास्टर, चारों तरफ फैली गंदगी और अन्य समस्याओं के बीच संचालित केंद्र में पढने में बच्चे डर रहे हैं वहीं केंद्र कर्मी भी दहशत के साये में पठन पाठन का काम कर रही है। जिले में 5159 आंगनबाड़ी ...