Madhubani News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप,आरोपी की तलाश में पुलिस
मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: रहिका,निज संवाददाता। रहिका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गूंगी दिव्यांग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप घटना की ने बताया कि युवती की मां ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी गूंगी दिव्यांग बेटी रात में घर के पास स्थित एक दुकान से चाउमिन खरीदने गई थी। इसी दौरान दुकान संचालक के पुत्र चमन ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अनुसार,युवती के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ समय बाद वह मिली और इशारों के माध्यम से परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.