Madhubani News: दिनभर बादलों की आंख-मिचौली, नहीं हुई बारिश
मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में बुधवार को मौसम ने किसानों और आम लोगों को खूब छकाया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। लोगों को लगा कि अब झमाझम बारिश होगी, लेकिन दिनभर बादल आंख-मिचौली करते रहे और एक बूंद पानी नहीं बरसा। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 78 प्रतिशत रही, जिसके कारण उमस और अधिक बढ़ गई। मंगलवार की तुलना में तापमान में करीब 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जान जिले में धान की रोपनी लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब खेतों को पानी की सख्त जरूरत है। कई प्रखंडों बेनीपट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.