Madhubani News: दारोगा को चाकू मारकर चौकीदार को लूटने वालों की तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। रहिका में दारोगा रूपक कुमार को चाकू मारकर चौकीदार किशोर कुमार पासवान का बाइक व मोबाइल लूटने की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस छापेमारी कर रही है। रहिका थाना के आलावा बिस्फी थाना, औंसी थाना एवं अरेर थाना की पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए छान मार रही है। अपने-अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे ककरौल गांव स्थित जायका होटल से खाना खाकर सादे लिबास में दारोगा एवं चौकीदार बाइक से रहिका थाना लौट रहे थे। जैसे ही पुराना थाना के पीछे पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाश पुलिस कर्मियों को रोक लिया और बाइक एवं मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दारोगा के कमर के पास चाकू घोंप दिया। चौकीदार के साथ भी मारपीट की। पुलिस कर्मियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.