Madhubani News: दहेज नहीं देने पर की हीरा देवी की हत्या का आरोप, 7 पर एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के जलधारी चौक 11 नंबर रेलवे गुमटी मोहल्ला निवासी हीरा देवी 28 वर्ष की मौत मामले में परिजन ने सात लोगों पर हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव निवासी मृतका के पिता विन्देश्वर मल्लिक ने दामाद उमेश मल्लिक एवं उसके घर के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज में चार सुअर एवं एक लाख रुपए नहीं देने पर गला दबाकर हीरा देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उमेश मल्लिक के आलावा राजेश मल्लिक, दीपक मल्लिक, शान्ति देवी, नागे, पबनियां देवी एवं मिथुन मल्लिक को प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मृतका के पिता का कहना है कि 6 जुलाई 2026 को सुबह फोन से सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.