मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निप्र। बेनीपट़्टी प्रखंड के परकौली एवं परौल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में 91 आवेदन आये जिनमें तत्काल 55 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया जबकि 36 आवेदन जांच में रखे गये। परकौली पंचायत के सरकार भवन में एडीएम मुकेश रंजन के नेतृत्व में एवं परौल में राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत सरकार भवन के अंदर दरी बिछाकर पदाधिकारी बैठकर लोगों की शिकायतें सुनी। परकौली में कुल 63 आवेदन आये जिनमें से 40 का तत्काल निपटारा किया गया। वहीं परौल में 28 आवेदनों में 15 का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में राशन कार्ड के आवेदनों की रही भरमार मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर शिविर में पहुंचे थे। एडीएम ने सरकार द्वारा चलाये ...