मधुबनी, नवम्बर 18 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक नई बाइक की चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक मालिक ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। सिजौलिया गांव निवासी सत्य नारायण यादव के 26 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार यादव ने फुलपरास थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, कैलाश कुमार यादव ने बीते 15 अक्टूबर 2026 को टीवीएस अपाची 160 (ब्लैक कलर) बाइक खरीदी थी। बीते रात करीब 12:28 बजे अज्ञात चोरों ने उनके दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। सुबह जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...