Madhubani News: दंपती को मारपीट कर किया जख्मी, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, सितम्बर 20 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाना के मधेपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में पड़ोस के ही कुछ लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी निखत परवीण व उनके पति समशाद आलम का इलाज मधेपुर सीएचसी सह रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में जख्मी निखत परवीण द्वारा थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में सात लोगों को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वश्विजीत कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.