मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: रहिका। रहिका थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर गुरुवार देर रात तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक दारोगा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दारोगा का मोबाइल छीन लिया और साथ रहे चौकीदार से पिस्टल के बल पर बाइक लूट ली। घटना एनएच-527बी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10:30 बजे की है। रहिका थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रूपक रंजन और चौकीदार किशोर कुमार पास के एक होटल से खाना खाने के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दारोगा रूपक रंजन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके पैर के ऊपरी हिस्से में लगा। इसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और चौकीदार को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। अपराधियों ने दारोगा और चौकीदार दोनों ...