Madhubani News: तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ठप रहा मार्ग
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: लगातार बारिश के बीच तेज हवा के झोंकों से लखनौर प्रखंड के बेलोचा-मधेपुर मुख्य पथ पर गुरुवार रात विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क पर पेड़ गिरने से एक घंटे आवागमन रहा बाधित यह भी पढ़ें- Ranchi News: किता के पास पेड़ गिरा, रांची-पुरुलिया सड़क तीन घंटे जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.