मधुबनी, नवम्बर 24 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के गढ़गांव गांव निवासी अशोक यादव(45 वर्ष) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी अपर थानाध्यक्ष सह केस अनुसंधानक संदीप कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह अपने पड़ोसी एक व्यक्ति पर तेजाब से हमला करने के मामले में दर्ज एफआईआर का नामजद आरोपित है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष तथा अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक यादव को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...