मधुबनी, अक्टूबर 29 -- परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों का विवरण Madhubani News: मधुबनी,एसं। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र: 2025-2029) के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा के अंतर्गत मेजर, माइनर, एमडीसी, एईसी एवं स्किल एनहैंसमेंट कोर्स की परीक्षा 4 नवंबर से शुरू होगी। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर डॉक्टर इंसान अली ने बताया कि जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर 13 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि जेएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मात्र आर के कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 25...