मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी । जिले में तीन विद्युत डिवीजन फिर भी मधुबनी में विद्युत अंचल कार्यालय नहीं बना। आज भी विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा से मधुबनी जिले की मॉनिटरिंग होती है। इससे कामकाज में परेशानी से इंकार नहीं किया जा सकता है। जबकि मधुबनी जिले में 8 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। दो दर्जन से अधिक पावर सब स्टेशन एवं करीब आधे दर्जन ग्रिड सब स्टेशन हैं। फिर भी दरभंगा में बिजली विभाग का सर्किल ऑफिस है। इससे उपभोक्ताओं के साथ विभाग के अभियंताओं और कर्मियों को परेशानी होती है। खासकर बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मियों को पेंशन के लिए बिजली विभाग के दरभंगा स्थित सर्किल कार्यालय दौड़ने की मजबूरी होती है। वर्षो से जिले के बिजली उपभोक्ता मधुबनी में बिजली विभाग का अंचल कार्यालय खोलने एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता को मधुबनी में बैठन...