Madhubani News: तीन बंद घरों में हुई चोरी, 12 से अधिक ताले तोड़े
मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: झंझारपुर। नगर परिषद के बेलारही गांव स्थित वार्ड नंबर 11 के गड़कव टोल में बीती रात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 12 से अधिक ताले तोड़कर घरों को खंगाला। तीनों घरों के गृहस्वामी बाहर रहते हैं। घर बंद रहने के कारण घटना की जानकारी मंगलवार शाम को हुई। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके चाचा कृपानाथ दास, चचेरे भाई श्यामानंद दास और कौशल कुमार के घर में चोरी हुई है। चोरों ने मुख्य गेट से लेकर अंदर के दरवाजों तक के ताले तोड़ दिए। कई कमरों में सामान बिखरा मिला। कृपानाथ दास के घर के कई ताले तोड़े गए हैं। उनके पुत्र संजीव कुमार दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली से ही ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्यामानंद दास इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। उनके घर में चोरों ने करीब पांच से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.