मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के गोधनपुर गांव में रविवार शाम तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची गोधनपुर निवासी निजाम अंसारी की पुत्री प्रवीण खातून है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार,प्रवीण खातून रविवार शाम शौच की बात कहकर घर के पास ही स्थित एक तालाब की तरफ गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने घर के आसपास और रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों को अनहोनी की शंका हुई कि कहीं वह पास के तालाब में तो नहीं गिर गई है। शंका गहराने पर स्थानीय कुछ ग्रामीण तुरंत तालाब में उतरे और खोजबीन शुर...