मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के धौसही गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान तालाब में नहाने गए दस वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धौसही गांव निवासी अरुण कुमार मंडल के दस वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाने के दौरान तालाब में डूबी बच्ची, मौतघटनाक्रम मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान अंकित कुमार अपने अन्य साथियों के साथ घर के समीप स्थित तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला।इलाज और पुष्टि आनन-फानन...