Madhubani News: तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधेपुर,निसं। मधेपुर थाने के मधेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ानाथ महादेव मंदिर के तालाब में डूबने से शनिवार को एक ढ़ाई वर्षीया मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची घोघरडीहा थाना के परसा गांव निवासी अर्जुन कुमार यादव की पुत्री शानवी कुमारी बताई गई हैं। जानकारी के अनुसार, बच्ची विगत कुछ दिनों से अपने ननिहाल मधेपुर थाना क्षेत्र के महिसाम गांव में नाना रमण प्रसाद यादव के पास रहती थी। शनिवार को वह अपने नाना के साथ मधेपुर बूढ़ानाथ महादेव मंदिर पूजा करने आई थी। उनके नाना बच्ची शानवी कुमारी को मन्दिर प्रांगण में छोड़कर दर्शन करने मंदिर में अंदर चले गए। इसी दौरान मासूम शानवी खेलते-खेलते बगल स्थित तालाब के घाट पर चली गई।जिसके बाद पैर फिसलने से वह पोखरा में डूब गई। मंदिर से निकलने के बाद जब नाना रमण प्रसाद यादव ने खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.