मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: लौकही। अंधरामठ थाना के नेमूआ गांव में रविवार को तालाब में डूबने से एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। मृत बालक अभिषेक कुमार नेमुआ के रव्द्रिर मंडल का पुत्र बताया जाता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खेल रहा था,इसी क्रम में यह हादसा हो गया। परिजनों ने बच्चा का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इधर मृत बालक के परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...