मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के स्टेशन चौक के पास शनिवार सुबह एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो काली मंदिर के समीप गंगासागर तालाब में जा गिरी। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। स्कॉर्पियो के तालाब में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। चालक मोनू का कहना है कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। शहर के स्टेशन चौक के पास शनिवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो काली मंदिर गंगासागर तालाब में जा गिरी। गाड़ी पानी में जाते ही अफरा-तफरी मच गई। स्कार्पियो में चालक समेत दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों का प्रा...