Madhubani News: तालाबों में पानी नहीं रहने सेे श्रद्धालुओं को परेशानी
मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। सावन माह शुरू होने में महज चार दिन शेष हैं। आगामी 3 अगस्त से प्रथम सोमवारी की शुरुआत होगी। ऐसे में प्रखंड के प्रमुख शिवालयों और देवस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। लेकिन कई देवस्थलों के तालाब सूखे एवं गंदगी से पटे होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और जल भरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तालाबों की स्थिति शिवनगर के बाबा गांडीवेश्वर स्थान, धकजरी- अतरौली के रास्ते में रहे महादेव स्थान सहित प्रखंड के करीब एक दर्जन देवस्थलों के तालाबों में पानी नहीं है। सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन तालाबों में स्नान कर व जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। तालाब सूखे रहने से श्रद्धालुओं को परशानी होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन से पहले तालाबों की सफाई और उनमें पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.