मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आरईओ एवं आरसीडी के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होने ग्रामीण कार्य विभाग से प्रखंडवार चल रहे योजनाओं की समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिये। समीक्षा के क्रम में अभियंताओं ने योजना संचालित करने में आ रही परेशानियोंे से एसडीओ को अवगत कराया गया।

बैठक के निर्देश एसडीओ ने तकनीकी पदाधिकारियों को निदेशित किया कि तय समय सीमा में योजना पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए, साथ ही अगर क्रियान्वयन मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित विभाग से पत्राचार करते हुए समस्या का निदान करावें। उन्होंने संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन कार्यपालक अभियंता के माध्यम से उपलब्ध कराने का न...