मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय से महज सात किमी उत्तर-पूरब दिशा में अवस्थित अकौर गांव की मां भुवनेश्वरी मंदिर तंत्र साधकों के लिए प्रचलित है। यहां मां भूवनेश्वरी के साथ भगवान श्री हरि विष्णु, लक्ष्मी नारायण, सीता राम,भगवान सूर्य,नाग देवता सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान है। इतिहास गवाह है कि महराज जनक के भाई कुशध्वज की राजधानी का मुख्यालय अकौर गांव था । कुशध्वज मां भुवनेश्वरी की नित्य पूजा अर्चना कर मिथिला की सुखसमृद्ध के लिए याजना करते थे। पिंड रूप में अवस्थित अंकुरित मां भुवनेश्वरी भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरा करती है। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 350 वर्षों से आस्था का केंद्र हैं गौरीपुर की मां दुर्गा...