मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: रहिका/खजौली। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को कार्यालयी कार्यावधि में अधिकृत एवं अद्यतन आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। डीएम आनंद शर्मा ने सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं नियंत्रणकारी पदाधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

आदेश का महत्व क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, बैठक, शिविर एवं जनसुनवाई सहित सरकारी कार्यों के दौरान भी आईडी कार्ड धारण करना होगा। कार्यालयाध्यक्षों को कर्मियों के कार्ड वैध, अद्यतन एवं स्पष्ट रखने का निर्देश दिया गया है। जिनका कार्ड जारी या नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। बिना आईडी कार्ड सरकारी कार्य करते मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जा सकती है।

कार्मिको की पहचान जिले के सभी सरक...