मधुबनी, सितम्बर 3 -- Madhubani News: झंझारपुर। डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल, झंझारपुर (आर.एस.) एवं बी एन झा डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल, झंझारपुर बाजार में गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा मानसून वाइब्स का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार झा, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद तथा प्राचार्य मुकेश मिश्रा , प्राचार्य यतीश चतुर्वेदी के द्वारा बाल स्वरूप शंकर भगवान, माता पार्वती तथा भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न नृत्य तथा गाने का प्रदर्शन किया गया, जिसमें शिक्षिका पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने शिव-शिव शंकर, मैया यशोदा तथा बुमरो-बुमरो गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यालय में मनाया गया श्र...