मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 में डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार,डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 और परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने अंकपत्र की वेब कॉपी अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से जिले के भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इसकी मांग इन अभ्यर्थियों द्वारा लगातार की जा रही थी । विभाग के इस निर्णय से इन अभ्यर्थियों को इसी वर्ष होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा । जिले में डीएलएड की पढ़ाई कराने वाले करीब आठ निजी संस्थानों के अलावा...