Madhubani News: डीएम और एसपी के नहीं पहुंचने पर सांसदों ने की बैठक स्थगित
मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सोमवार को स्थगित कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता करने के लिए सांसद रामप्रीत मंडल सदन में पहुंच चुके थे। दिशा के उपाध्यक्ष सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, विधायक सुजीत कुमार पासवान, विधायक सुधांशु शेखर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख और अन्य सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे।
अधिकारियों की अनुपस्थिति करीब 45 मिनट तक अध्यक्ष समेत पूरा सदन सचिव सह डीएम आनंद शर्मा का इंतजार करता रहा। इसके बाद भी सचिव बैठक में शामिल नहीं हुए। काफी इंतजार के बाद भी बैठक में डीएम आनंद शर्मा और एसपी उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। अंतत: सांसद रामप्रीत मंडल ने बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.