Madhubani News: डीएमसीएच पहुंचा डेंगू पीड़ित
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए डेंगू से पीड़ित एक युवक को भर्ती कराया गया है। डेंगू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। युवक मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी का बताया जाता है। बताया जाता है परिजन मरीज को लेकर ओपीडी में डॉ. पीएम श्रीवास्तव यूनिट में आए थे। परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर गया था। वहां से लौटने के कुछ दिनों बाद उसे बुखार हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज में सुधार नहीं होने पर उसे डीएमसीएच लाया गया। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.