Madhubani News: डीआईजी ने सकरी थाने का लिया जायजा
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। मिथिला क्षेत्र डीआईजी मनोज कुमार ने शनिवार को एनएच-27 स्थित सकरी आदर्श थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, सदर डीएसपी सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना के एफआईआर पंजी, स्टॉक पंजी, वाहन पंजी, अवकाश पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने थाना में तैनात पुलिसकर्मियों की संचिकाओं एवं बल विवरणी का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम का जायजा लेते हुए सभी अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.