Madhubani News: डिजिटल लत से बचने के गुर सीख रहे
मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मधुबनी में गुरुवार को विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और डिजिटल लत से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। नोडल ऑफिसर प्रो. कुमारी शांभवी एवं प्रो.आशीष कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में असिस्टेंट नोडल ऑफिसर प्रो. दीक्षा रितेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल और डिजिटल एडिक्शन से बचने, स्क्रीन टाइम कम करने तथा पढ़ाई और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए गए। संस्थान में प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.