Madhubani News: डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में पिछड़ा जिला
मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। जिला डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के काम में काफी पिछड़ गया है। कृषि विभाग के सचिव द्वारा की गई राज्य स्तरीय समीक्षा में मधुबनी का प्रदर्शन सबसे कमजोर पाया गया, जिसके बाद सचिव ने जिले के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है और काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया है। एग्री स्टैक योजना के तहत मधुबनी जिले को दो लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन जिला अब तक इस टास्क को पूरा करने में काफी पीछे है। बुधवार को नगर भवन में आयोजित रबी महाभियान कार्यक्रम में भी इस मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। कृषि अभियंत्रण के उप निदेशक संजय कुमार ने बताया कि दो लाख फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। सचिव ने स्पष्ट कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.