मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: झंझारपुर। मिथिला हाट में चल रही 12 दिवसीय डाली सज्जा प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शाम में तेज बारिश के बीच आयोजित प्रतियोगिता में 33 महिलाओं ने हिस्सा लेकर मिथिला की पारंपरिक कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रतिभागियों की संख्या अब तक के सभी दिनों में सर्वाधिक रही। प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी, प्रिया झा, सुशांती मिश्रा, अदिति झा, निधि झा, मधु चौधरी, खुशी झा, अर्चना झा, गुंजन चौधरी, शालिनी झा, गीतांजलि झा, मनीषा झा, निक्की झा, आभा झा, सपना मिश्रा, ज्योति कुमारी, सुगंधा कुमारी, माया झा, रिया झा, अलका झा, साक्षी झा, रूबी ठाकुर, रिशु झा, नांदरी झा, पल्लवी आनंद, कविता झा, लक्ष्मी झा, अंजलि झा और शिक्षा झा समेत 33 महिलाओं ने आकर्षक डाली तैयार की। यह भी...