मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: झंझारपुर। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ताजा मामला प्राचीन दुर्गा स्थान ठाढ़ी परिसर स्थित सूर्य मंदिर का है, जहां गुरुवार की देर रात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये के चढ़ावे की राशि निकाल निकाल कर फरार हो गए। घटना की खबर फैलते ही शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। यह भी पढ़ें- Khag...