मधुबनी, अक्टूबर 27 -- Madhubani News: ठंड आ गई पर वार्ड 42 में पेयजल नहीं आया, सुबह चार बजे से ही लगती है कतारें मधुबनी। नवंबर आने वाला है, ठंड दस्तक दे चुकी है। फिर भी शहर के वार्ड संख्या 42 में इन दिनों पेयजल के लोग भीषण संकट से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि एक बाल्टी पानी के लिए महिलाओं को सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। वार्ड में लगे अधिकांश साधारण चापाकल जवाब दे चुके हैं, तो सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना भी खस्ताहाल है। भीषण गर्मी के समय से ही वार्ड में पानी के लिए भीषण संकट की स्थिति बनी हुई है। यहां सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है पानी की जद्दोजहद। वार्ड 42 का सोमवार को हिन्दुस्तान टीम ने पड़ताल की। महिलाओं ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही वे हाथ में बाल्टी-डब्बा लेकर उन दो-तीन घरों के आगे लाइन में लग जाती हैं, जिनके घरों में समर्स...