Madhubani News: ट्रैक पर कंक्रीट स्लैब रखकर ट्रेन बेपटरी करने की साजिश, दो गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के महरैल स्टेशन पर मंगलवार अलसुबह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई। लौकहा बाजार से आनंद विहार जा रही 04013 स्पेशल ट्रेन के ट्रैक पर कंक्रीट का स्लैब रखा था। लोको पायलट उपेंद्र भंडारी ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ ने जांच शुरू की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन महरैल स्टेशन के लाइन नंबर एक से गुजर रही थी। तभी लोको पायलट की नजर फुट ओवरब्रिज के पास ट्रैक पर रखे कंक्रीट बेंच के एक स्लैब पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगायी। ट्रेन स्लैब से करीब 50 फीट पहले रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलने पर यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
समय रहते रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.