Madhubani News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बरैल फुलपरास मेन रोड पर बरैल रेलवे गुमटी मुशहरी के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई।
मृतका का परिचय मृतका की पहचान सिकटीयाही पंचायत अंतर्गत सिहला टोल निवासी भूषण सिंह की 40 वर्षीय पत्नी कामिनी देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। रेलवे गुमटी के बाद मुशहरी के पास अचानक वह बाइक से उछलकर सड़क पर खाई में गिरी। जहां पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटनास्थल की जानकारी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मृतका के ही गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मान-मनौवल और समझौते का प्रयास चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.