मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन से कटकर एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान सिरहा नेपाल के वार्ड नंबर 18 निवासी असर्फी यादव के पुत्र पूरन यादव के रूप में हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन के आते समय वह वीडियो बना रहा था,जिस दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...