मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधुबनी। ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरा जख्म हो गया, जिसके बाद सदर अस्पताल में उसके सिर पर चार टांके लगाए गए। जानकारी के अनुसार, रांटी निवासी 36 वर्षीय जीवन कुमार दिल्ली से एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे थे। वहां से वे समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ। जीवन कुमार ने बताया कि मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। उतरने की हड़बड़ी में उनका पैर फिसल गया और वे सीधे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने तत्काल उनकी जांच की। सिर का घाव गहरा होने के कारण चिकित्सकीय सलाह पर ड्रेसर ने कटे हुए स्थान पर चार टांके लगाए।

हिंदी हिन्दुस...