Madhubani News: ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस नहीं होने से उड़ रहा फ्यूज, परेशानी
मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में बिजली ट्रांसफार्मर की नियमित मेंटेनेंस नहीं हो रही है। इससे ट्रांसफार्मर पर जंगली घास और लत्ती चढ़ रहे हैं, जिससे लो वोल्टेज के साथ बार बार शार्ट सर्किट के कारण फ्यूज उड़ता है। शहर से गांव तक ट्रांसफार्मर पर बरसात में जंगली घास चढ़ गए है। विभाग द्वारा उसे साफ नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे खराब स्थिति है। एक अनुमान के अनुसार करीब सौ से अधिक ट्रांसफार्मर पर जंगली घास लगे है। इससे ट्रांसफार्मर जलने और करंट लगने की भी संभावना बनी रहती है। ट्री कटिंग तो 33 केवी, एच टी एवं एलटी लाइन में हर साल किया जाता है। लेकिन ट्रांसफार्मर के जंगली घास एवं लत्ती को नहीं साफ किया जा रहा है। जिससे बिजली बाधित होने के साथ हमेशा दुर्घटना की आशंका रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.