Madhubani News: ट्रक व बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधवापुर,निप्र। ट्रक व बाइक की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। मृतक का नाम सोनू कुमार मंडल है। वह उतरा निवासी शिव चंद्र मंडल का 23 वर्षीय पुत्र था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर ट्रक को छोड़ कर ड्राइवर भाग निकला। दुर्घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा हाईस्कूल के पास हुई। दुर्घटना के समय युवक अपने घर से साहरघाट बाजार की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत युवक ट्रक के भीतर चला गया। वहां से घायल स्थिति में ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।साहरघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष अजीत कुमार व एसआई कृष्ण कुमार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.