Madhubani News: ट्रक व कंटेनर की टक्कर में एक की मौत
मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: लौकही। नरहिया थाना क्षेत्र से गुजरी एन एच 27 पर नवटोली के निकट शनिवार की रात्रि को एक ट्रक और एक कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं कंटेनर चालक जख्मी हो गया। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक चालक का नाम राजू कुमार 35 वर्ष है। वह कहां का रहने वाला है इस सम्बन्ध में समाचार प्रेषण तक जानकारी प्राप्त नहीं हो सका है।
घायलों की स्थितिइधर जख्मी कंटेनर चालक का इलाज भी निर्मली में चल रहा है। अब तक इनके सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि ट्रक सुपौल की ओर से और कंटेनर दरभंगा की तरफ से आ रही थी। रात्रि के करीब एक बजे यह हादसा हुआ। बतादे कि सड़क वन वे था और चालक ने अपना संतुलन खो दिया।
पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.