Madhubani News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: खजौली। खजौली बाजार स्थित रेलवे गुमटी-27 और पुरानी गुमटी के बीच शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के चतरा निवासी योगेंद्र राय के 19 वर्षीय पोते आनंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान संजय राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे।
घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खजौली में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को थाने लेकर आई। पुलिस पदाधिकारी दयाशंकर राम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक खजौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.