मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत होने वाली एसजीएफआई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम मधेपुरा रवाना हो गई। मधेपुरा में 28 से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सात खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बालक वर्ग की टीम का नेतृत्व सुमन कुमार (आईपीएस) और मंदीप गुप्ता (वाटसन विद्यालय) कर रहे हैं। वहीं, बालिका वर्ग की टीम की जिम्मेदारी शिवगंगा विद्यालय की शृष्टि शोभा को सौंपी गई है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन व प्रतियोगिता की तैयारी को देखते हुए सूनाम जस को टीम प्रशिक्षक के रूप में भेजा गया है। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संतोष झा ने इसकी जानकारी दी। पर जिला कला एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार और जिला टेबल टेनिस संघ की अध्...