Madhubani News: टेंपो में चकमा देकर बैग से दस हजार उड़ाए,जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बस स्टैंड के निकट एक यात्री के बैग से दस हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरणा गांव निवासी पीड़ित सुधांशु कुमार ने शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित सुधांशु ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ टेंपो में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। उनके माता-पिता इलाज कराने के लिए भेलौर जा रहे थे। यात्रा के दौरान महरैल चौक के पास दो अज्ञात महिलाएं एक बच्चे के साथ उसी टेंपो में सवार हुईं। कन्हौली बस स्टैंड के पास सुधांशु और उनका परिवार टेंपो से नीचे उतर गया, जिसके बाद टेंपो चालक उन महिलाओं को राम चौक की ओर लेकर चला गया। उतरने के बाद जब सुधांशु ने अपने बैग की जांच की, तो उसमें रखे दस हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.