मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: मधुबनी। मधुबनी-पंडौल मुख्य मार्ग के केशोनगर स्थित मधुबनी टीवीएस शोरूम में प्राइवेट गैरेज ओनर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से आए दर्जनों मैकेनिक शामिल हुए। एरिया पार्ट्स इंचार्ज राकेश कुमार, कुनाल कुमार व मधुबनी टीवीएस के एमडी अराविंद पूर्वे ने मैकेनिकों को संबोधित किया। टीवीएस के जेन्युइन पार्ट्स के उपयोग, नई तकनीक के इंजन की सर्विसिंग और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। एरिया पार्ट्स इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा ने कहा कि मैकेनिक हमारे परिवार का हिस्सा हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि हर ग्राहक को सड़क पर भरोसेमंद सर्विस मिले। इसलिए हम असली पार्ट्स के उपयोग और सही तकनीक पर जोर दे रहे हैं। वहीं एमडी अराविंद ने कहा कि मैकेनिकों के सहयोग से ...